भरत सहित कई देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, जानिए यह खगोलीय घटना कैसे घटित होता है...
पूर्ण चंद्र ग्रहण: 3 मार्च, 2026
पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।
•कब: मंगलवार, 3 मार्च, 2026
•परिमाण (Magnitude): 1.155 (एक गहरा, पूर्ण ग्रहण)
•कहाँ: भारत, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में दिखाई देगा।
भारत में समय और दृश्यता
भारत के अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के समय इस चंद्रग्रहण का समापन दिखाई देगा, सिवाय उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों के, जहां ग्रहण के पूर्ण चरण का अंत भी दिखाई देगा।
भारत में दृश्यताभारत में यह ग्रहण चंद्रोदय के समय आंशिक रूप से दिखेगा, क्योंकि ग्रहण शाम 6:20-6:30 बजे के आसपास चंद्र उदय के बाद ही दृश्य होगा।
👉🏻पूर्वोत्तर भारत (असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, गुवाहाटी, शिलांग, कोहिमा): 1-1.5 घंटे तक पूर्ण चरण देखने को मिलेगा।
👉🏻कोलकाता, कटक, चेन्नई: 30-90 मिनट तक स्पष्ट दृश्य।
👉🏻दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, पटना: 15-25 मिनट तक अंतिम चरण
मुख्य समय (IST):
•ग्रहण का प्रारंभ: 15:20 (दोपहर 3:20 बजे)
•पूर्णता का प्रारंभ (Totality Starts): 16:34 (शाम 4:34 बजे)
•पूर्णता की समाप्ति (Totality Ends): 17:33 (शाम 5:33 बजे)
•ग्रहण की समाप्ति: 18:48 (शाम 6:48 बजें